आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास शुक्रवार की शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय महिला दांत का इलाज कराकर बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तहबरपुर क्षेत्र के जिगना करमनपुर गांव निवासी 34 वर्षीय सीमा यादव के दांत में कई दिनों से दर्द हो रहा था। शुक्रवार को वह पति हरेंद्र यादव अपनी तीन वर्षीय बेटी ऋषिका के साथ शहर के रोडवेज के पास दांत का इलाज कराने गई थी। यह भी पढ़ें- हादसों में महिला समेत तीन की मौत शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ स्थित गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस टक्कर मा...