आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत 350 पेयजल परियोजनाएं चालू होंगी। जल निगम ग्रामीण ने यहां 90 से प्रतिशत से अधिक काम पूरा लिया है। जिसके बाद एजेंसियों के भुगतान का संकट खत्म हो गया है। इन परियोजनाओं के लिए भुगतान होना शुरू हो गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने समयसीमा बीतने के दो साल बाद भी जिले में आधे से अधिक पेयजल परियोजनाओं के लटके रहने का मुद्दा सिलसिलेवार ढंग से प्रकाशित किया। जल जीवन मिशन के तहत जिले में वर्ष 2024 तक ही सारे काम पूरे कर लिए जाने थे, लेकिन अभी तक आधे से अधिक गांवों में पानी की सप्लाई नहीं शुरू हो सकी है। जिन गांवों में टंकियां चालू हैं वहां भी कहीं पूरी तरह तो कहीं आंशिक रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। जलजीवन मिशन के तहत जिले में कुल 4297.36 करोड़ रुपये से सभी परियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.