देवघर, जून 5 -- देवीपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय, देवीपुर द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है। निर्देश जिला परियोजना पदाधिकारी, देवघर के आदेश के आलोक में जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार 1 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े सभी बच्चों का आधार पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में आधार पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां संबंधित केंद्रों के बच्चों का आधार बनाया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र के छूटे बच्चों की सूची तैयार कर आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग ब...