बोकारो, मार्च 25 -- जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं से मिलकर मांग किया कि E/F टाइप क्वाटर के लाइसेंस योजना में बेतुकी लगाए गए शर्तों से सेवानिवृत कर्मचारी परेशान हैं। निर्धारित रकम जमा करने के बावजूद उन्हें आवास का लाइसेंस नहीं मिल रहा है। प्रबंधन जल्द रजिस्ट्रेशन करके उन्हें क्वाटर का लाइसेंस पेपर दे। उन्होंने बताया कि ई/एफ क्वार्टर के लाइसेंस योजना में शर्तें लगाई गई है कि आउट हाउस हटाने पर ही रजिस्ट्रेशन होगा। यह प्रासंगिक नही है। ये क्वाटर बहुत छोटे हैं। वहीं शायद ही कोई सेवानिवृत कर्मचारी होगा जिनके परिवार में पांच से कम सदस्य होंगे। आखिर दो छोटे छोटे रूम में पांच लोग रहेंगे कैसे। प्रबंधन को सोचना चाहिए। वैसे शर्तों को जल्दी नहीं हटाया गया तो क्वार्टर का लाइसेंस का योजना फ्लॉप हो जाएगा।...