मुजफ्फर नगर, जून 22 -- प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मीरापुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद असद ने सीबीएसई कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद जिले में नया इतिहास रच दिया है। पहले घोषित परिणाम में असद को 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे ।उसने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद असद के अंक 97.4 से बढ़कर 98.6 प्रतिशत हो गए।अपनी इस उपलब्धि के साथ ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल का छात्र असद अब मुज़फ्फरनगर जनपद के नए जिला टॉपर बन गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद असद के अंकों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- री-इवैल्युएशन के बाद डीपीएस बोकारो के आदित्य बने साइंस स्ट्रीम के संयुक...