पटना, मई 4 -- Samrat Choudhary News: बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भाजपा में गजब का उत्साह है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया है। बंगाल में जीत से बिहार भाजपा में खुशी की लहर छा गई है। दिल्ली में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी शाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। जीत की खुशी में जलेबी और रसगुल्ले बांटे जा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सौ के आंकड़े के नीचे समेट दिया है। सोमवार को सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत की खबरें आ गईं। इन नतीजों पर सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया द...