सीवान, मार्च 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गांधी मैदान में एनडीए का भव्य होली मिलन समारोह सूबे के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को किया गया। होली मिलन समारोह में उस समय अजब का समां बंध गया जब मंत्री मंगल पांडेय झाल बजाकर अपने भी मंच पर चढ़कर सुप्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय के साथ होली गीत गाने लगे। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता व आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। इस मौके पर रंग-अबीर के साथ फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर भव्य तरीके से होली मिलन समारोह को दोगुना कर दिया गया। रंगों के इस उत्सव में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं के साथ ही शहरवास...