फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के तत्वाधान में रविवासरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वाणी वंदना के बाद केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा, रक्तदान देकर करें जीवन धन्य-महान-उत्तम यह कर्तव्य है मानव की पहचान, डा.सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा संसार विषमता से पीड़ित हो रहा अहर्निस निर्निमेष-अन्यायी अत्याचारी जन धर रहे रात दिन विषम वेश। आचार्य विष्णु शुक्ल ने पढ़ा जुनून ए जोश चढ़ा और भी बीमारों में नाम लिखने लगे मेरा दर ओ दीवारों में-तुमको चाहेंगे सराहेंगे तुम्हें पूजेंगे तुम मेरा नाम भले लिख दो गुनहगारों में, प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा वृक्षारोपण सब करें हो सबका यह लक्ष्य- सेवा भी करते रहें तभी चलेगा वृक्ष। डा.शिव सागर साहू ने पढ़ा मानव के कल्याण हित करें रक्त का दान-सबसे ऊंचा दान यह जीवन रक्षक...