उन्नाव, मार्च 13 -- चकलवंशी। मियागंज कस्बा के भूपतखेड़ा गांव स्थित मां तपेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीला के मंचन ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में न केवल धार्मिक उल्लास देखने को मिला, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और कार्यक्रम का आनंद लिया। मेले के दौरान कानपुर से आए कलाकारों की टोली ने रामलीला और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सजीव चित्रण किया। श्रीराम के रूप में फतेहपुर के शिवा मिश्रा और लक्ष्मण के रूप में बिल्हौर के आकाश द्विवेदी ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं, शैलेंद्र मिश्र ने परशुराम, लक्ष्मीकांत अवस्थी ने जनक, रघुबीर दीक्षित ने रावण और सर्व...