सोनभद्र, जून 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा ब्लॉक के सरौली ग्राम पंचायत स्थित डीहबाबा मंदिर परिसर में बुधवार से पांच दिवसीय हनुमंत यज्ञ, हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कथा का वाचन सीधेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. आदर्श कृष्ण शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीहनुमान अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र के सबसे बड़े रसिक हैं और रामकथा का श्रवण ही उनके लिए सर्वोच्च साधना है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ का हुआ शुभारंभ कथा के दौरान आयोजित महादिव्य दरबार में दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों से मुक्ति की कामना लेकर...