प्रयागराज, मार्च 6 -- श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से परिसर में शुक्रवार को ठहाका हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। लखनऊ के सर्वेश अस्थाना ने 'मैं अक्सर सोचता हूं तुम मिलो कुछ बात हो जाए, घिरे बादल घने से और फिर बरसात हो जाए' पंक्तियां पढ़ीं। कानपुर के हेमंत पांडेय ने 'जो भाला फेंका नीरज ने वो चीन की खातिर रखा है, पाकिस्तान तुझे तो हम बस तीली फेंक के मारेंगे' पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं को हंसाया।कवयित्री वंदना शुक्ला ने सुख सुमेरु पर तुरंत चढ़ जाओगे, कथानक एक नया तुम गढ़ जाओगे पंक्तियां पढ़ीं। डॉ. रुचि चतुर्वेदी, विकास बौखल, विनीत पांडेय व अमित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.