प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माघ मेला क्षेत्र स्थित जांबाज हिन्दुस्तानी सेवा समिति के शिविर में कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत सिंह रहे और अध्यक्षता डॉ. पीयूष मिश्र 'पीयूष' ने की। इस मौके पर परिमल मिश्र ने कविता भगत, बोस, चंद्रशेखर की अमर जवानी है, नमन करो इस मिट्टी के जितने बलिदानी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं..प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कवयित्री रिंकी मिश्रा ने कविता जबसे तुम्हें है पाया जीवन नवल हुआ है, तन भी खिला खिला है मन भी धवल हुआ है..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अमरेश सुहृद, मनीष पाण्डेय, तनु मिश्रा ने काव्य पाठ किया। महंत गोकरनदास, डॉ. अभिषेक केसरवानी, आलोक मिश्र आजाद, अनिल शर्मा, राकेश सिंह, नीलम मिश्र, पुनीत, उत्पल मिश्र, राकेश सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.