वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में रहने वाले दो हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कार्मिकों में सिर्फ चार ही ऐसे हैं, जिन्होंने घर में कोई पालतू जानवर रखा है। बीएचयू के एस्टेट विभाग की तरफ से जारी एक सूचना में यही बताया गया है। विभाग की तरफ से परिसर में रहने वाले सभी लोगों को 19 सितंबर तक अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण कराकर निश्चित फॉर्मेट में उनसे जुड़ी जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नोटिस, जुर्माना और आवास आवंटन रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बीएचयू की तरफ से परिसर में रहने वालों के लिए 22 जनवरी को ही 'पेट पॉलिसी' की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत सभी परिवारों को अपने यहां रखे गए पालतू जानवरों (कुत्ते, बिल्ली, चिड़िया, मछली आदि) की जानकारी देनी थी। उन्हें स्मार्ट काशी ऐप ...