वार्ता, मार्च 14 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बकाया बिल को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। प्राधिकरण ने आवंटियों को अंतिम चेतावनी दिया है। प्राधिकरण ने कहा है कि यदि 31 मार्च तक पानी का बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण अधिकारी द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई कि आंकड़ों के अनुसार शहर में 51000 से अधिक पानी के कनेक्शन हैं। इनमें से करीब 29000 कनेक्शनों पर लगभग 270 करोड़ रुपए का बिल बकाया चल रहा है। सबसे अधिक बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है। करीब 90 से अधिक बिल्डर सोसाइटियों पर ही लगभग 150 करोड़ रुपए का बिल बकाया बताया गया है। इसके अलावा शहर की 28000 से अधिक आवासीय संपत्तियों, छह आईटी इकाइयों, 321 संस्थागत इकाइयों, 700 से अधिक औद्योगिक इकाइयों, 20 आवासीय समितियों और 21 व्यावसायिक संपत्तियों प...