...तो ऐक्शन के लिए तैयार रहें, CM योगी ने शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेताया
संवाददाता, सितम्बर 29 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दो टूक कहा है कि वे ऐक्शन के लिए तैयार रहें। सोमवार को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनसेवा के नियमित प्रकल्प 'जनता दर्शन' में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशील तरीके से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.