बरेली, फरवरी 26 -- बरेली, संवाददाता। होली तीन व तीन मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन इस रंगों के पर्व में बीते वर्षों में होलिका दहन के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में अग्नि दुर्घटनाएं हुई। गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने होलिका दहन समिति को लिखित एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होलिका दहन स्थल, विद्युत तारों, टेलिफोन तारों या किसी दूरसंचार तारों इत्यादि के नीचे किसी भी दशा में नही होना चाहिये। इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क किसी भी अग्निकांड या अन्य इमरजेंसी पर आपात सेवा कंट्रोल रूम नंबर 112, जिलाधिकारी कंट्रोल रूम 05812557147, सिटी पुलिस कंट्रोल रूम 9454403107, जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम 9454417441 व फायर कंट्रोल रूम 9454418503 व 9454418502 पर फौरन कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके सा...