लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से मासिक कथक संध्या मंगलवार को हुई। राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में हुई प्रस्तुति में कथक की मनोरम संरचनाएं देखने को मिली।कथक संध्या में डॉ. मनीषा मिश्रा ने कथक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आगाज ऊं नम: शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र पर आधारित नृत्य से किया। जिसमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शुद्ध पारंपरिक कथक शैली में सोलह मात्रा तीनताल पर आधारित प्रस्तुति दी। जिसमें ठाठ, आमद, तोड़े, परन एवं जुगलबन्दी का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी लयकारी एवं नृत्य कौशल ने उपस्थित दर्शकों की सराहना मिली। अंतिम प्रस्तुति दादरा की रही। डगर बीच कैसे चलूं, पग रोके कन्हैया, बोल पर हुई इस प्रस्तुति राधा कृष्ण के मधुर सम्बंधों का चित्रण किया गया। सहयोगी कलाकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.