उन्नाव, मार्च 14 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन के अंतर्गत लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा कार का टायर अचानक फटने के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर गिर गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। हादसे में कार सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसाकानपुर के थाना चमनगंज अंतर्गत हलीम कॉलेज के पास रहने वाले 60 वर्षीय बशीर पुत्र मुस्तफा, अपने 19 वर्षीय भतीजे आसिफ के साथ हरदोई जिले के बालामऊ में एक रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार सुबह दोनों कार से वापस कानपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मियांगंज कस्बे के पास पहुंची, अचानक टायर पंक्चर हो गया। तेज रफ...