प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। पद्मश्री से सम्मानित फोटोग्राफर रघु राय का प्रयागराज से गहरा नाता था। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके सानिध्य में रहने वालों की स्मृतियों में पुराने दिनों की यादें ताजा हो उठीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा बताते हैं कि मेरी रघु सर से पहली मुलाकात वर्ष 1986 में चंडीगढ़ में आयोजित फोटोग्राफी वर्कशॉप में हुई। फोटोग्राफी की दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं था। वर्ष 2023 में मैंने 'फोटोग्राफी पत्रकारिता : बदलती दुनिया बदलती तकनीक' पुस्तक में पद्मश्री के विचार और कुम्भ व अर्द्धकुम्भ की बेजोड़ तस्वीरें प्रकाशित करने के लिए अनुमति मांगी थी। यह भी पढ़ें- रघु राय के लिए ग्रंथ था बनारस इसके लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर गया। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रवीण शेखर ने वर्...