अररिया, मार्च 5 -- अररिया, वरीय संवाददाता रंगोत्सव होली के मौके पर बुधवार को रेणु जनपद के लोगों ने रेणु रचित जोगिरा व फगुआ गीत के जरिये महफिल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान रेणु जनपद के लोक कलाकारों ने तीसरी कसम की गीत...चलत मुसाफिर मोह लिए रे पिजड़े वाली मुनियां.. गाकर रेणु जी को किया याद किया। खास बता ये कि रेणु गांव औराही हिंगना में आयोजित कार्यक्रम में रेणु के बेटे न केवल शामिल हुए बल्कि जोगिरा व फगुआ गीत गाया भी। रेणु के बड़े बेटे व पूर्व विधायक पद्मपराग राय बेणु ने ...बरसा में गड्ढे जब भर जाते हैं चर... बैंग हज़ारों उसमें करते हैं टर्र... वैसे ही राज आज ...का है...लीडर बने हैं सभी कल के गीदड़....जोगी जी सरर..र..र। गाकर जोगिरा की शुरूआत की तो वहीं रेणु के दूसरे बेटे अपराजित राय अप्पू ने ......खादी पहनो चांदी काटो, रहे हाथ में झोली, दिन...