फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में रसोई गैस की किल्लत के चलते बनने वाला मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) भी प्रभावित हो रहा था। कई विद्यालयों में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण भोजन न बन पाने की खबर का प्रकाशन आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में होने के बाद डीएसओ सुनील पुष्कर ऐसे सभी परिषदीय विद्यालयों में सिलेंडर पहुंचा दिए। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए दोपहर में एमडीएम पर कुकिंग गैस की किल्लत का प्रभाव पड़ रहा था। आलम यह था कि कहीं लकड़ी के चूल्हे का सहारा लिया जा रहा था तो कहीं खाना ही नहीं बन पा रहा है। जिससे विद्यालय के शिक्षक भी खासे परेशान हो रहे थे। अध्यापकों का कहना था कि कई बार कोशिश के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। नतीजतन कहीं चूल्हे में तो कहीं लकड़ी के सहारे खाना बनाना पड़ रहा था। लेकिन मामले की जानकारी होने के...