विकास शर्मा, नवम्बर 29 -- विकास शर्मा, मुरादाबाद। गिरते तापमान के साथ ही सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार सपा पर हमला कर रहे हैं। टिकट के दावेदारों में भी होड़ है। इसी बीच कांठ सीट पर आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक द्वारा टिकट की दावेदारी करने से सियासी राजनीति गर्मा गई है। पार्टी का टिकट मौजूदा विधायक कमाल अख्तर की क्षेत्र में पकड़ के आधार पर तय होगा या आजम खां के राजनीतिक प्रभाव और उनके करीबी यूसुफ मलिक की दावेदारी को तरजीह मिलेगी। हाल ही में आजम खां यूसुफ मलिक के घर भी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कमाल अख्तर का दोटूक अंदाज सपा के भीतर टिकट की संभावित लड़ाई का संकेत दे रहा है। यह भी पढ़ें- UP Election LIVE: टिकट दावेदारों को अखिले...