गिरडीह, जून 25 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिहार के लखीसराय जिला में डमी अभ्यर्थी बनकर नीट-यूजी की परीक्षा देनेवाली पूनम कुमारी के घर में सन्नाटा है एवं परिवार में मायूसी है। परिवार के कोई भी सदस्य पूनम के बारे में बात नहीं करना चाह रहा है। मीडिया के लोग उनसे सवाल करते हैं तो वह सवाल से भागने लगते हैं उनका एक ही जवाब होता है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है मीडिया के लोगों से ही पता चला कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैं यहां लकड़ी का काम कर बेटी को पढ़ने के लिए बीएचयू भेजा था। वह कैसे लखीसराय पहुंच गई मुझे कोई जानकारी नहीं है। पिछले 9 महीने से वह घर भी नहीं आई थी। फोन में भी बहुत कम ही बात करती थी। कहती थी पढ़ाई करनी है। हमलोगों को लगता था कि वह अपना सपना पूरा करने में लगी है परंतु यह अंदाजा भी नहीं था वह किसी दूसरे के लिए परीक्षा लिखेगी। वहीं...