गोरखपुर, अप्रैल 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। साहब बेटी की शादी है, सिलेंडर नहीं मिला तो इज्जत चली जाएगी। कोई इंतजाम करा दिजिए। मांगने पर भी कोई अपना सिलेंडर नहीं दे रहा है। सभी लोग अपने लिए रिजर्ब रखे हैं। शादी में सिलेंडर का इंतजाम करन काफी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को इस तरह की मिन्नत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में एक व्यक्ति कर रहा था। उसकी बेटी की शादी इसी महीने है और अभी तक वह सिलेंडर का इंतजाम नहीं कर सका है। उसके लिए सिलेंडर का इंतजाम करना सबसे भारी पड़ रहा है। सिलेंडर के लिए वह अकेला व्यक्ति नहीं था। करीब दो दर्जन लोग कार्ड के साथ आवेदन पत्र लेकर सिलेंडर की मांग करने डीएसओ आफिस पहुंचे थे। इसमें कुछ प्रार्थना पत्र डीएम, एसडीएम स्तरस से मार्क कर भी आया था। लोग सिलेंडर के लिए इज्जत का हवाला दे रहे थे। कुछ दिनों से आपूर्ति विभाग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.