उन्नाव, जनवरी 12 -- फतेहपुर चौरासी। फतेहपुर चौरासी के ऊगू में पद्म विभूषित पूर्व गृहमंत्री एवं कर्नाटक राज्य के पूर्व गवर्नर उमाशंकर दीक्षित की 125वीं जयंती मनाई गई। ज्वाला देवी दीक्षित बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें देशभक्त, प्रशासक और समाजसेवी के रूप में याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...