कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधरने की हिदायत दी। अनुसूचित जाति के बच्चों का स्कूलों में पंजीकरण लगातार कम होने पर सदस्य ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दो टूक कहा कि आखिरकार यह बच्चे जा कहां रहे हैं? बीएसए बताएं कि इन बच्चों की क्या स्थिति है, इस पर बीएसए अगल-बगल झांकने लगे। ड्रॉपआउट बच्चों को अभियान चलाकर दोबारा शिक्षा से जोड़ा जाए। मंगलवार को सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्य ने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में अनुसूचित जाति वर्ग के 58,921 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 45,823 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अनु...