झांसी, मार्च 27 -- वक्त दोपहर 12 बजे! ..शंख ध्वनि, बजते ..ढोल-नगाड़े, ..तालियों की गड़गड़ाहट और हर जुबां पर ..भए प्रगट कृपाला, ..दीनदयाल, कौशल्या के हितकारी। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमीं पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव व उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में आस्था का मेला लगा रहा। शुक्रवार को श्रीराम-जानकी मंदिरों में पैर रखने की जगह तक न रही। जगह-जगह बधाईयां गाई गईं। जिस पर माहौल थिरक उठा। शुक्रवार को रानी का शहर झांसी मैया और भगवान श्रीराम के रंग में रंगा रहा। चहूंओर मैया के जयकारों की गूंज रही तो जय श्रीराम के जयकारे सुनाई दिए। मेंहदी बाग स्थित श्री रामजानकी मंदिर, लक्ष्मीगेट बाहर श्री श्री राम मंदिर, मुरलीमनोहर मंदिर, सीपरी स्थित राम-जानकी मंदिर, रेलवे वर्कशॉप स्थित राम मंदिर, श्री श्री सखी के हनुमान स्थित राम मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, बड़...