उन्नाव, फरवरी 12 -- पुरवा। छत पर बने शौचालय से बाहर निकलते समय बंदरों के झुंड ने 55 वर्षीय किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उपचार के दौरान हैलट अस्पताल के गेट पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के अंगनुवाखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय महावीर पुत्र स्वर्गीय हरदेव लाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर की छत पर बने शौचालय में गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शौच के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, पहले से छतों पर घूम रहे बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और दौड़ा लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर महावीर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे जा गिरे। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.