चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी परिचालन के लिए पहचान बना चुकी चक्रधरपुर रेल मंडल में एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। हावड़ा-टिटलागढ़ और हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन की एक बार फिर चाल बिगड़ने लगी है। यह ट्रेन चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 10-12 घंटे देरी से होकर गुजर रही है। स्थिति उस समय विकट हो गई, जब गुरुवार को करीब 11.20 में चक्रधरपुर पहुंचने वाली हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पहुंची। वहीं शुक्रवार को भी 22,861 हावड़ा-कांटामांझी इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन करीब 11 घंटे देरी से चल रही है और इसे सुबह 11.20 बजे के बजाय रात्रि करीब 10 बजे पहुंचने की संभावना है। इसी प्रकार चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानिय...