.रोडवेज बस की टक्कर से तीन युवक घायल
गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी-लाइन इलाके में स्थित सम्राट ढाबा के पास शनिवार को एक रोडवेज बस की चपेट में एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। हादसे में घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से एक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस लंका से होते हुए वाराणसी की ओर जा रही थी। वहीं एक बाइक पर सवार तीन युवक वाराणसी की ओर से आ रहे थे। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक सम्राट ढाबा के पास अचानक ही बाइक सवार रांग साइड आ गए, जिससे रोडवेज बस व बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक ने गाड़ी को रोक दिया। वहां पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डाक्टरों ने एक 36 वर्षीय राजेन्द्र निवासी आंकुशपुर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.