बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के राज संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एनसीसी के ए सर्टिफिकेट की परीक्षा ली गई। जिसमें दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी नेवल विंग के 41 छात्राओं ने भाग लिया। जबकि राज इंटर कॉलेज के 37 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। सुबह 10:30 से परीक्षा शुरू हो गई एक-एक कर परीक्षार्थियों की जांच के बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। जिसके बाद ओएमआर शीट के माध्यम से 3. 30 घंटे की परीक्षा ली गई। पटना से आए वन विहार नेवल यूनिट के पीआई स्टाफ ओमकार सुमन की देखरेख में परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि इसमें रीजनिंग से लेकर विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल छात्र-छात्राओं से पूछे गए हैं। इसके बाद 150 से नंबर का प्र...