सोनभद्र, मार्च 29 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत अंतर्गत नौगढ़वा गांव में 22 मार्च को हुई चंदौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर 50 वर्षीय कुंवर मौर्य की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। इनमें एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे और प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीमों का नेतृत्व सीओ घोरावल राहुल पांडेय कर रहे हैं, जबकि पूरे प्रकरण की निगरानी एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा की जा रही है। मृतक के बड़े भाई घासी मौर्य निवासी लोकुवा बहादुरपुर थाना धानापुर जनपद चंदौली ने हत्या का आरोप रि...