भोपाल, अगस्त 26 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक दिवस से वे खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे और महिला अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम को राखी बांधी। सिंह ने कहा कि उनके जीवन में स्वास्थ्य और शिक्षा हमेशा महत्वपूर्ण विषय रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए थे। उनके अनुसार करीब 45...