पटना, जुलाई 14 -- जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू ने हाल ही में बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। छोटू सिंह को पार्टी से निकाले जाने को छोटे सरकार यानी अनंत सिंह ने गलत बताया है। मीडिया से बातचीत में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि छोटू सिंह से जो गलती हुई है उसे माफ किया जा सकता था। बता दें कि जदयू ने छोटू सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला है। छोटू सिंह को JDU से निकाले जाने से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा, 'छोटू सिंह से गलती हुआ था, लेकिन पार्टी वाले आदमी जो किए वो नहीं करना चाहिए था। लेकिन वो तो बड़े हैं जो कहेंगे वही तो होगा ना, छोटे का तो कुछ है नहीं। लेकिन अगर ऐसे गलती खोजेंगे तो किसने गलती नहीं किया है? सभी लोगों को पार्टी से निकाल देंगे तो पार्टी ...