देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। अगर नगर पालिका की माने तो शहर में महज एक कुंआ पर अतिक्रमण किया गया है। नपा ने एक किमी क्षेत्र में कुएं पर अतिक्रमण की जानकारी दी है। सब्जी मंडी के कुएं पर चार दुकानें बनायी गयी है। आईटीआई कार्यकर्ता ने नपा से कब्जे वाले कुआं और पोखरों का ब्योरा दिया है। जबकि आरटीआई कार्यकर्ता ने शहर में डेढ़ दर्जन कुंओं पर अतिक्रमण करने की जानकारी नगर पालिका को दी है। शहर के खोराराम अमेठी मंदिर रोड निवासी आरटीआई निर्मल कुमार त्रिपाठी ने नगर पालिका के जन सूचना अधिकारी से 11 फरवरी-26 को नगर पालिका क्षेत्र के एक किमी क्षेत्र में कुंआ, पोखरों पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए जल स्रोत को जीवित करने व उन्हे कब्जा मुक्त करने की मांग की। इसकी जांच को शिकायती पत्र नगर पालिका को भेज दिया गया। नपा के अधिशासी अभिंयता ने डीएम ...