धनबाद, अगस्त 25 -- झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में चार दिन पहले हुई झड़प और हंगामे के मामले में पुलिस ने डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और झूठी अफवाहें फैलाकर थाना परिसर में भीड़ जुटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इस मामले में JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्च) प्रमुख और विधायक जयराम महतो की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने पुलिस पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उस दिन के थाने के सभी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका दावा है कि सच्चाई कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए महतो ने कहा, 'उस दिन हॉट टॉक हुआ था, अगर हॉट टॉक कार्रवाई के दायरे म...