.तो इजरायल और मिडिल ईस्ट खत्म हो जाता, मिडटर्म में मिले जख्म के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके प्रशासन ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से न रोका होता, तो आज इजरायल और मिडिल ईस्ट खत्म हो गए होते, उनका कोई अस्तित्व नहीं होता। बता दें, ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब मिडटर्म चुनाव में खराब प्रदर्शन का ठीकरा ईरान युद्ध पर फोड़ा जा रहा है। जेडी वेंस से लेकर कई रिपब्लिकन नेताओं ने इस बात पर अपने बयान जारी किए हैं। हालांकि, ट्रंप ने भी इसे स्वीकार किया है लेकिन साथ ही कहा कि अगर उन्हें फिर से मौका मिला,तो वह ईरान पर हमला करने से नहीं रुकेंगे। मिडटर्म में मिली हार और सत्ता पक्ष के खेमे से ही आ रही आलोचना के बीच शुक्रवार को ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर किए हमले को सही ठहराया। उन्होंने ट्रुथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.