नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विवादित बयान दिया है। पश्चिम मेदिनीपुर में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम SIR के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, वे देशद्रोही और गद्दार हैं। दिलीप घोष ने दावा किया कि इन फर्जी वोटरों के कारण ही ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और 34 साल तक सीपीएम की सरकार चली। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पानी निचोड़ने की तरह 90 लाख नाम हटा दिए हैं और आगे 10-15 लाख और नाम हट सकते हैं। यह भी पढ़ें- तलाक मांगने पहुंचे पति से बोला SC- शांति से बैठे रहो, 15 हजार दो और खुश रहो दिलीप घोष ने आगे कहा कि जो लोग जाने के लिए तैयार हैं, उनके लिए अंतिम घड़ी आ गई है। वोटर लिस्ट साफ होने से पूरे देश में परिवर्तन की लहर आई है और अब यह...