रांची, जून 20 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि सहयोगी दलों ने गठबंधन से विश्वासघात किया। राजद और माले ने परिमल नथवानी से पैसे लेकर वोट किया। यह कड़वा सच है। अब बचाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाए जा रहे हैं। राजद ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहने का दिखावा किया। भोला यादव राजद के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि भाजपा के हितों को साधने वाले एजेंट की तरह कार्य करते दिखाई दिए। माले ने भी विश्वासघात किया है। कांग्रेस के आरोपों का आरजेडी ने जवाब भी दिया है।के. राजू की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता प्रदेश कांग्रेस के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने के. राजू पर लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि के. राजू की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। साफ है कि चुनाव म...