नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दुनियाभर में WhatsApp के करोड़ों-अरबों यूजर्स हैं और अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खुद को तेजी से अपडेट कर रहा है। अब वॉट्सऐप पर एक ऐसा फीचर आप रहा है, जो जरूरी काम करते समय यूजर को अपना फोकस बनाए रखने में मदद करेगा। खबर है कि वॉट्सऐप, अब WhatsApp Plus के लिए एक नया फीचर बना रहा है, जिससे यूजर्स यह कंट्रोल कर सकेंगे कि उन्हें खास चैट लिस्ट के बारे में कब नोटिफिकेशन मिले। यूजर्स तय समय के अलावा कुछ खास चैट्स को अपने-आप म्यूट या हाइड कर सकेंगे, जिससे जरूरी काम करते समय ध्यान नहीं भटकेगा। इससे प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को अपनी बातचीत को बार-बार मैन्युअली म्यूट और अनम्यूट किए बिना अपना फोकस मैनेज करने का एक स्मार्ट टूल मिलेगा। यह फीचर अभी बन रहा है और अभी बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध न...