इंदौर, अक्टूबर 17 -- इंदौर की राजनीति में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान कायम रखने वाली पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेसिडेंसी कोठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद जब मीडिया ने उनसे इस भेंट को लेकर सवाल किया, तो ताई ने हंसते हुए कहा, 'हां, नौकरी मांगने आई थी।' उनके इस चुटीले जवाब ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया।मुलाकात की वजह इंदौर से लगातार आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली सुमित्रा महाजन देश की लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लंबे राजनीतिक अनुभव के चलते मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। आखिर इस भेंट में किन विषयों पर बातचीत हुई? क्या कोई राजनीतिक चर्चा हुई या शहर की समस्याओं को लेकर बात रखी गई? हालांकि, ताई के 'नौकरी' वाले जवाब को मजाकिया टिप्पणी के तौर पर...