नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Nishikant Dubey on khalistani terrorist pannun viral video: जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मुखर होकर बयान दे रहे हैं। ताजा ट्वीट में उन्होंने एक वायरल वीडियो साझा किया है। शेयर किए गए वीडियो में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बोलता दिख रहा है। वीडियो में वह CJP को 10 लाख डॉलर देने का ऐलान करता हुआ दिखाई-सुनाई देता है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, सांसद ने इसे शेयर करते हुए 4 सवाल उठाए हैं।पैसे कहां से आ रहे हैं?साजिश क्या है?पिछले 20 दिनों में राहुल गांधी जी विदेश यात्रा में किन-किन लोगों से मिले?असली खिलाड़ी कौन?"वायरल वीडियो में खालिस्तानी आतंकी ने क्या कहा? वायरल वीडियो में पन्नू दिल्ली और प्रधानमं...