नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- BRICS Summit: नई दिल्ली में जारी ब्रिक्स समिट के 18वें संस्करण के अंतिम दौर में पीएम मोदी ने एक बार फिर से सदस्य देशों को संबोधित किया। उन्होंने जोर ब्रिक्स देशों के बीच में सहयोग बढ़ाने और इस सहयोग को केवल सरकारों तक सीमित न रखकर आम जनता तक पहुंचाने की वकालत की। इसके अलावा पीएम मोदी दुनिया में बढ़ते तनावों को देखते हुए ब्रिक्स समूह की मुश्किलों का सामना करने की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत सदस्य और मेहमान देशों के नेताओं के सामने पीएम मोदी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका आम लोगों के जीवन पर काफ़ी और व्यापक बुरा असर पड़ रहा है। महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने यह दिखा दिया है कि आज की आपस...