नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- AI के आने से लोगों का काम तो आसान हो गया है, लेकिन अब इसके साइड इफेक्ट्स भी सामने आने लगे हैं। अब Bill Gates ने AI को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। AI से जुड़ी बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अपनी राय पर कायम हैं। वे अमेरिका के कानून बनाने वालों से कह रहे हैं कि शक्तिशाली AI मॉडल बनाने के तरीके को कंट्रोल करने के लिए कानून लाए जाएं। गेट्स ने यह भी कहा कि "AI निश्चित रूप से इतना शक्तिशाली है कि वह ऐसी घटनाएं करवा सकता है, जिनसे अरबों लोगों की मौत हो सकती है।" बुधवार को एनबीसी न्यूज के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में बात करते हुए गेट्स ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियों के खुद से उठाए जा रहे कदम AI के जोखिमों को संभालने के लिए काफी नहीं होंगे।बिल गेट्स AI के लिए नियम चाहते हैं जब उनसे पूछा गया क...