नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Petrol Diesel Rates Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज 6 जुलाई को सुबह 6 बजे जारी रेट के मुताबिक फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सीएनजी की कीमतें भी स्थिर हैं। दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड 0.55% सस्ता होकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। बता दें सिटीग्रुप इंक ने साल के अंत तक कीमतों के 60 डॉलर प्रति बैरल पर वापस लौटने की संभावना जताई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद भी बढ़ गई है।ओपेक का फैसला: उत्पादन कोटे में मामूली बढ़ोतरी ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि अपने अलग फैसले में ओपेक सदस्यों ने अगले महीने के लिए सामूहिक उत्पादन कोटे में एक और मामूली बढ़ोतरी का समर्थन किया। सऊदी अरब ...