नई दिल्ली, जुलाई 20 -- संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों से सार्थक चर्चा का आह्वान करते हुए कहा कि देश और संसद के लिए उनके अनुभव और ज्ञान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि शांतचित्त होकर भी अपनी बात रखी जा सकती है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज भी कस दिया। युवाओं के स्टार्टअप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं।मॉनसून सत्र प्रोडक्टिव रहने से मिलता सबको फायदा पीएम मोदी ने कहा, मॉनसून हो या मॉनसून सत्र दोनों ही प्रोडक्टिव होते हैं। अगर दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो जीव मात्र का कल्याण होता है। देश का कल्याण होता है। इसीलिए हम यही प्रार्थना करते हैं क मॉनसून भी प...