भोपाल, जून 24 -- मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से जुड़ा जमीन विवाद का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार हमले कर रही है। ताजा हमले में एमपी कांग्रेस अक्ष्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा करते हुए कहा- "उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई।" इसके साथ ही उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव और भाजपा पर कई सवाल किए। जानिए जीतू पटवारी के दावों और हमलों की कहानी।पटवारी ने बताया, 1 रुपये में जमीन किसे दी जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- "ये नया खुलासा है। उज्जैन में 500 करोड़ की जमीन 1 रुपये में दे दी गई है। ये जमीन एक ट्रस्ट को दी गई है। इसका ट्रस्टी श्री राम जी हैं। ये वही हैं, जो मुख्यमंत्री जी के सांस्कृतिक सलाहकार हैं।" जीतू पटवारी ने हमलावर होते हुए कहा- "आखिर नरेंद्र मोदी जी ...