भोपाल, मई 20 -- ट्विशा शर्मा का शव रखने के लिए -80 डिग्री तापमान की जरूरत है, लेकिन AIIMS भोपाल में ये इंतजाम न हो सका। तो शव खराब होने लगा, क्योंकि वहां -4 डिग्री तापमान पर ट्विशा का शव रखा रहा। हालात नाजुक होते देख पुलिस ने परिजनों से कहा कि आप शव को ले जाएं। परिवार ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, जिस पर अदालत ने शव को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पुलिस को कड़ा निर्देश भी दिया है। हालांकि, परिजनों की सभी मांगे कोर्ट ने नहीं मानी हैं।कोर्ट ने शव सुरक्षित रखने का दिया आदेश भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को आदेश ट्विशा शर्मा के शव को सुरक्षित रखने का आदेश दे दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुदिता गुप्ता ने आदेश पारित करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वे मध्यप्रदेश में कम तापमान वाले ऐसे स्टोरेज सुविधा के बारे में पता क...