गुरुग्राम, जून 17 -- साइबर सिटी गुरुग्राम के साइबर हब में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई अभद्र (भद्दी) टिप्पणी का मामला तूल पकड़ चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और एक वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ सोमवार को डीएलएफ फेज-दो थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को भी सभी सोशल प्लेटफार्म से हटाने के लिए नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की शिकायत और सोशल मीडिया पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए की गई है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिये दबोचे, अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिल370 रुपये की बिरयानी खिलाकर. जानकारी के अनुसा...