वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं के लिए '370 की बिरयानी' जैसे विवादित कमेंट पर साइबर पुलिस ने भी आगाह किया है। इस तरह की ऑनलाइन टिप्पणियों और चर्चाओं को साइबर पुलिस स्वत: संज्ञान लेगी और संबंधित यूजर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए परिचित या अपरिचित महिलाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों से बचने की हिदायत दी गई है। स्टैंड-अप कॉमेडी शो '370 की बिरयानी' जैसी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर रार-तकरार मची है। इस ज्वलंत मुद्दे को साइबर पुलिस ने भी संज्ञान लेते हुए महिला अपराध के प्रति चेतावनी जारी की है। '370 की बिरयानी' का स्लोगन लगाते हुए पोस्ट वायरल कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजरों को आगाह किया है। इसे महिला अपराध के लिए जागरूकता का एक जरिया बनाया है। कहा है, बेटियां पुरस्कार नहीं ...